
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड की कालचिति पंचायत अंतर्गत बाशाडेरा ग्राम में मनरेगा समेत अन्य योजनाओं के तहत किये जा रहे विकास कार्यों का एनइपी निदेशक ज्योत्सना सिंह ने योजनाओं का निरीक्षण किया. इस दौरान तालाब, मेड़बंदी,प्रधानमंत्री आवास के योजनाओं की जांच की और लाभुकों से तय सीमा के अंदर आवास निर्माण कार्य पूर्ण करने की बात कही है. वही प्रखंड कर्मियों को निर्देश दिया कि पंचायत में चल रहे विकास योजनाओं को जल्द से जल्द पूर्ण करे कहा कि योजना निर्माण में गुणवत्ता और नियमानुसार कार्यो का जल्द से जल्द पुर्ण करे. इस मौके पर कनीय अभियंता गौरव राज गुप्ता ,सहायक अभियंता संतोष कुमार ,पंचायत सचिव धरमू उरांव, पंचायत के रोजगार सेवक एवं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी राजेश श्रीवास्तव समेत अन्य उपस्थित थे.





