चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत के नया बाजार स्थित पंडित रघुनाथ मुर्मू चौक पर आदित्य प्रधान ने शुक्रवार को ओलचिकी के जनक पंडित रघुनाथ मुर्मू की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. इस अवसर पर आदित्य ने बच्चों के बीच कॉपी, ओलचिकी की किताब और कलम का वितरण किया. (नीचे भी पढ़ें)
साथ ही सभी ने पंडित रघुनाथ मुर्मू अमर रहें का नारा भी लगाया. मौके पर केंद्रीय सदस्य ललित मांडी, 20 सूत्री सदस्य दमन चंद्र मांझी, लाल मोहन मांडी, विकाश महतो, रामचंद्र हांसदा, टुलु साव, मंगल हांसदा, रायसेन सोरेन, मिट्ठू हांसदा समेत अन्य लोग उपस्थित थे.



