चाकुलिया : चाकुलिया थाना क्षेत्र के माटियाबांधी पंचायत के बासाडीहा के खड़ियाडांगा गांव में सुभाष महतो द्वारा अवैध रूप से देशी शराब भट्ठी संचालित करने की सूचना पुलिस को मिली थी. गुप्त सूचना के आधार पर चाकुलिया थाना प्रभारी रंजीत उरांव, अभय सिंह, जयकांत कुमार राय समेत माटियाबांधी पिकेट पर तैनात जवानों ने गांव पहुंचकर शराब भट्ठी को ध्वस्त कर दिया. पुलिस के आने की सूचना पाकर संचालक और कर्मी भट्ठी से भाग निकले. पुलिस ने भट्ठी में शराब बनाने के लिए रखे जावा और बर्तन को नष्ट कर दिया और 20 लीटर शराब जब्त कर थाना लाया है. पुलिस ने भट्ठी संचालक सुभाष महतो के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब भट्ठी संचालकों में हड़कंप है. विदित हो की पुलिस द्वारा लगातार थाना क्षेत्र में अवैध शराब भट्ठी संचालक के खिलाफ कार्रवाई कर भट्ठी को तोड़ा जा रहा है, ताकि क्षेत्र में अवैध शराब की निर्माण पर प्रतिबंध लगाया जा सके.








