जगन्नाथपुर (चाईबासा) : जगन्नाथपुर पुलिस ने मारपीट के आरोपी जैतगढ़ निवासी अभियुक्त मुकेश साहू को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक ने बताया कि वादी के द्वारा दिये गए आवेदन के आधार पर आरोपी मुकेश साहू लक्ष्मी जी की मूर्ति विसर्जन के दिन पीड़ित राजकुमार सिंह को जैतगढ़ से बहला फुसलाकर अपने साथ चक्रधरपुर के टेबो घाटी के सुनसान स्थान पर ले गया, जहां दो लोग ओर मौजूद थे। तीनो ने मिलकर राजकुमार सिंह को रड से मारकर बुरी तरह घायल कर दिया उसके बाद तीनो घायल राजकुमार का मोबाइल एवं रुपया लेकर भाग गए। बाद में गश्ती के दौरान कराईकेला पुलिस मौके में पहुँची और घायल राजकुमार को अस्पताल पहुँचाया। घायल राजकुमार सिंह के पिता वादी शिवनारायण सिंह ने रविवार को जगन्नाथपुर थाना में लिखित आवेदन देकर इस संबंध में उचित कानूनी करवाई करने का आग्रह किया।थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक ने वादी के द्वारा दिये आवेदन पर कांड दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुअनि देवसाई भगत व गश्ती दल को जैतगढ़ भेजकर आरोपी मुकेश साहू को गिरफ्तार करवा लिया और रविवार को जेल भेज दिया।








