पोटका: पोटका प्रखंड के अति सुदूरवर्ती गांव रांगामाटिया से जोजोगोड़ा तक कालीकरण सड़क का निर्माण आजादी के बाद पहली बार होगा.सड़क प्रखंड अंतर्गत हेंसल आमदा पंचायत के पहाड़ी क्षेत्र रंगामटिया से जोजोगोड़ा होते हुए पोड़सागोड़ा तक (5 किमी) सड़क 5.06 करोड़ से एजेंसी मोरबल कंस्ट्रक्शन प्रालि द्वारा बनाया जाएगा.इस सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास गुरुवार को पोटका विधायक संजीव सरदार द्वारा सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति में किया गया. भारी बारिश के बावजूद शिलान्यास समारोह में जुटे सैकड़ों ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक संजीव सरदार ने कहा कि आजादी के बाद इस गांव के लिए पक्की सड़क की स्वीकृति मिलने से ग्रामीणों में हर्ष है. (नीचे भी पढ़े)

यह स्थानीय लोगों की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करने और उनके जीवन में विकास की किरण बिखेरने का जो अवसर प्राप्त हुआ है वह शब्दों बयां कर पाना संभव नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि हरेक गांव में बेहतर सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध करवा रहा हूँ. हमने जो वादे जनता से किये थे उससे अधिक धरातल पर काम उतारा गया है. अबुआ सरकार में हमारी जनता को हर वह सुविधा मिलेगी जिसके वे हकदार हैं. इस अवसर पर पार्षद सविता सरदार, मुखिया अर्धेंदु सरदार,ग्राम प्रधान बलराम सरदार, पूर्व पार्षद हीरामणी मुर्मू, बबलू चौधरी, सुधीर सोरेन, हितेश भकत, मनोज सरदार, संग्राम मार्डी, मेघराज मार्डी, कमललोचन भंज, राजाराम मार्डी,फागु हेंब्रम,रामू टुडू, पूर्व मुखिया चंका सरदार ,मनोरंजन सरदार, मनोहर सरदार, सहदेव भूमिज,शामु सोरेन, दीपांकर सीट,सागर सीट,पूर्ण दास, मुकेश सीट सहित अन्य उपस्थित थे.











