रांची : झारखंड में राज्यसभा के दो सीट के लिए मतदान पूरी हो गयी. गुरुवार को विधानसभा में वोटिंग हुई, जिसमें तमाम 81 विधायकों ने मताधिकार का प्रयोग किया. सबसे बड़ी बात थी कि सारी अटकलें धरी की धरी रह गयी क्योंकि सत्ता पक्ष के महागठबंधन झामुमो, कांग्रेस, राजद और भाकपा माले के विधायक वोटिंग करने आये. पहले यह कहा जा रहा था कि कुछ विधायक एबसेंट करेंगे, लेकिन ऐसा नही हुआ. वहीं, एनडीए के सारे 24 विधायकों ने मतदान किया. इसके अलावा जेएलकेएम के विधायक जयराम महतो ने भी वोट डाले. पूरे के पूरे 81 विधायक ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. तय आंकड़ों के मुताबिक, महागठबंधन के प्रत्याशी बैजनाथ राम (झामुमो) को कुल 30 वोट मिल सकते है जबकि 26 वोट कांग्रेस के प्रत्याशी प्रणव झा को मिलेगा. वहीं, भाजपा के समर्थित उम्मीदवार परिमल नाथवानी को 25 वोट मिल सकते है. अगर वोटिंग में किसी विधायक का मत खारिज हो जाती है तो जरूर तख्ता पलट हो जायेगा. शाम चार बजे तक मतदान हुई. इस मतदान के दौरान खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मौजूद थे. वहीं, सारे लोग इस चुनाव में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे थे. (नीचे भ भी पढ़ें)

अगर आंकड़ों पर गौर किया जाये तो झामुमो के पास 34, कांग्रेस के पास 16, राजद का 4 और भाकपा माले के 2 विधायक है. यानी महागठबंधन के पास कुल 56 विधायक है, जिसका जादूई आंकड़ा 28 है. ऐसे में झामुमो को अगर 30 वोट मिलते है और कांग्रेस को 26 वोट मिलते है तो फिर भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी को 25 वोट ही मिलेंगे. भाजपा के पास अपने 21 विधायक है जबकि जदयू के एक, लोजपा के एक और आजसू के एक विधायक है. उनका समर्थन जेएलकेएम के विधायक जयराम महतो करेंगे तो कुल 25 वोट ही मिलेगा. ऐसे में दो सीट के लिए हो रहे चुनाव में झामुमो के बैजनाथ राम और कांग्रेस के प्रणव झा जीत जायेंगे. लेकिन अगर सत्ताधारी पार्टी का कोई विधायक का वोट खारिज हो जाता है तो फिर समीकरण बिगड़ जायेगा और फिर भाजपा के समर्थित उम्मीदवार परिमल नाथवानी जीत जायेंगे. वैसे भाजपा का दावा है कि उनका समर्थित उम्मीदवार जरूर जीत जायेगा. उन्होंने कहा कि आंकड़ा कुछ भी कहे, लेकिन वे लोग जीत पर विश्वास कर रहे है.







