जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई शिव घाट जाने वाले रास्ते पर स्थित मां विंध्वासिनी मंदिर से सटे हुए श्रीश्री सितेश्वर महादेव मंदिर में बीती शाम को एक चोर ने मंदिर में घुसकर भोले बाबा के शिवलिंग पर लगे तांबे के सांप और मंदिर में लगे पितल के नल की चोरी कर ली. यह घटना भीड़भाड़ वाले समय शाम करीब 5 बजे के आसपास है. दो मिनट में चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया और वहां से आसानी से भाग निकला. सीसीटीवी में यह पूरी घटना दिख रही है. (नीचे भी पढ़ें)
किस तरह शातिर तरीके से चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. सूत्र बताते है कि जुगसलाई क्षेत्र के अन्य मंदिर में भी इस तरह की घटना को चोरों ने अंजाम दिया है. इस घटना ने यहां की व्यवस्था की पोल खोल दी है. मामले की शिकायत पुलिस से की जा रही है. (नीचे भी पढ़ें)
दरअसल, घटना की जानकारी दूसरे दिन तब हुई जब सुबह में मंदिर में पंडित जी पूजा करने आये. इसके बाद सीसीटीवी की जांच की गयी तो चोरी की घटना का खुलासा हुआ.







