चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड के कुचियाशोली चौक से भालुकापहाड़ी गांव जाने वाली सड़क काफी जर्जर हो चुका है. सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे उभर आए है और सड़क पर लगे पत्थर भी उभर आए है जिससे सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है. वही भालुकापहाड़ी गांव के पास सड़क पर बनी पुलिया के पास सड़क पर बड़ा गड्ढा हो गया है जिससे कभी भी सड़क पर बड़ी दुर्घटना हो सकती है. इस सड़क से रोजाना स्कूल के छात्र और छात्राएं आना-जाना करते हैं. वही ग्रामीण भी सड़क से गांव आना-जाना करते हैं, सड़क पर बने गड्ढे को अगर भरा नही गया है तो उक्त स्थल पर कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है.


