जमशेदपुर: जमशेदपुर में तरुण संघ के तत्वावधान में क़दमा तरुण संघ परिसर में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं सांगितमय भागवत कथा का आयोजन हो रहा है. इसके प्रथम दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई. सोनारी दो मुहानी नदी तट से यह यात्रा निकाली गई.(नीचे भी पढ़े)

जिसमें हजारों की संख्या मे महिलाओं ने नदी से जल लेकर यात्रा मे शामिल हुईं. यात्रा नदी तट से निकलकर पैदल चलते हुए क़दमा तरुण संघ पूजा स्थल तक पहुंची. जहां कलश स्थापन के बाद पूजन शुरू हो गया. लगातार सात दिनों तक यह धार्मिक अनुष्ठान चलेगा.



