
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के बोड़ाम प्रखंड भुला पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित टू हाई स्कूल दिघी में विद्यालय प्रबंध समिति का बैठक किया गया, जिसमें उपस्थित हुए जुगसलाई विधायक मंगल कालिन्दी और विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए निर्णय लिया गया. स्कूल पहुंचने पर छात्राओं द्वारा विधायक का स्वागत गीत गाकर किया गया और छात्रों द्वारा छो नृत्य भी प्रस्तुत किया गया. इस दौरान विधायक ने छात्रों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना. बैठक में विद्यालय हित और छात्र हित में छत और खिड़की मरम्मत और साउंड सेट खरीदने का निर्णय लिया गया जिस पर समिति के अध्यक्ष सह विधायक ने सहमती जताई. मौके पर झामुमो नेता सुभाष कर्मकार, पटमदा बीस सूत्री अध्यक्ष कालीपोदो महतो, ईशान चंद्र मुर्मु, रेबोती गोप, वृंदावन महतो, शिक्षक-शिक्षिका, प्रबंध समिति के सदस्य और ग्रामीण उपस्थित थे.












