चाकुलिया: बुधवार को चाकुलिया प्रखंड कार्यालय सभागार में घाटशिला के अनुमंडल पदाधिकारी सत्यवीर रजक ने प्रखंड और अंचल कर्मियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की. बैठक में मनरेगा अंतर्गत पीडी जनरेशन प्रत्येक गांव में स्कीम के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई. खराब प्रदर्शन करने वाले जीआरएस को चेतावनी दी गई. प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत खराब प्रदर्शन करने वाले सरडीहा पंचायत के सचिव का एक दिन का वेतन स्थगित करने का आदेश दिया गया. (नीचे भी पढ़े)
साथ ही बैठक में अनुपस्थित रहने वाले प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी का एक दिन का वेतन स्थगित करने का आदेश अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा दिया गया. सभी प्रखंड एवं अंचल कर्मियों को अपने काम में शिथिलता नहीं बरतने का भी आदेश दिया गया. बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी देवलाल उरांव, अंचल अधिकारी जयवंती देवगम समेत सभी पंचायत के पंचायत सचिव और ग्राम रोजगार सेवक उपस्थित थे.












