पटमदा: जमशेदपुर के जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने सोमवार को झारखंड विधानसभा के पंचम (बजट) सत्र के शून्यकाल के दौरान सदन में जमशेदपुर प्रखंड के मदनाबेड़ा को पिकनिक सह पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की करने की मांग उठाई है. विधायक ने कहा कि पूर्वी सिंहभूम जिला के जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत एनएच- 33 चांदनी चौक से 6 किमी दूरी पर बेलाजुड़ी पंचायत के सुवर्णरेखा नदी तट पर मदनाबेड़ा गांव अवस्थित है. जो प्राकृतिक सन्दर्यो से भरा हुआ मनोरम स्थल है. (नीचे भी पढ़ें)
हर साल यहां टुसू मेला, छठ पूजा, शिव पूजा एवं क्षेत्रीय त्योहारों का आयोजन बड़े ही धूमधाम के साथ होता है. प्रतिवर्ष हजारों पर्यटकों का आगमन भी यहां होता है. लोकहित एवं जनहित में विधायक ने मदनाबेड़ा गांव को पिकनिक सह पर्यटक के रूप में विकसित करने की मांग सरकार से की है.


















