पोटका : पोटका प्रखंड के हल्दीपोखर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का विधिवत शुभारंभ मंगलवार को भव्य कलशयात्रा के साथ हुआ .यज्ञ आरंभ के सुबह हल्दीपोखर के कमल तालाब से 351 महिलाओं एवं युवतियों द्वारा पुजा अर्चना के उपरांत गाजे बाजे के साथ कलश में जल लाकर कथास्थल पर स्थापित किया गया . कलश यात्रा हल्दीपोखर के शिव मंदिर, दुर्गा मंदिर ,रंकणी मंदिर ,राधा गोविंद मंदिर की परिक्रमा कर गाजे-बाजे के साथ कथास्थल तक पहुंची. सभी भक्त मंडली के द्वारा राधे-राधे की जय घोष हो रही थी. कथावाचक पंडित उमाशंकर शुक्ल जी महाराज रथ पर सवार होकर सभी भक्त मंडली का अभिवादन कर रहे थे.(नीचे भी पढ़े)

मंगलवार को आयोजित कथा में वृंदावन के कथावाचक पंडित उमाशंकर शुक्ल जी महाराज श्रीमद् भागवत के स्वरूप पर भक्त मंडली से रूबरू होते हुए बताए श्रीकृष्ण ही भागवत है और भागवत ही श्री कृष्ण है. उन्होंने भागवत की महिमा पर प्रवचन देते हुए भागवत क्या है भागवत क्यों श्रवण करना चाहिए. इस पर चर्चा करते हुए हल्दीपोखर के भागवत रूपी वृंदावन में भागवत श्रवण कर पुण्य के भागी बनने की बात रखते हुए धुन्धकारी मोक्ष की कथा भी सुनाए. कार्यक्रम को सफल बनाने में पार्षद सूरज मंडल, मुखिया देवी कुमारी भूमिज, आयोजक समिति के अध्यक्ष नरेंद्र नाथ मंडल ,सचिव चिंटू अग्रवाल,निलय मंडल ,दिलीप राम,विक्की गुप्ता ,पोलटू मंडल, जयप्रकाश राम, पिंटू गुप्ता ,निलेश खंडेलवाल, रासबिहारी राणा आदि योगदान दे रहे है .











