चाकुलिया : चाकुलिया आनंद मार्ग स्कूल के विधार्थियो ने रविवार को नया बाजार स्थित पार्क में श्रमदान कर साफ-सफाई की. नगर विकास विभाग की ओर से इस पार्क का निर्माण कराया गया था, किन्तु नगर प्रशासन द्वारा पार्क एवं उसके आसपास साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखे जाने के कारण वहां गंदगी बढ़ती जा रही थी. (नीचे भी पढ़ें)
बताते हैं कि पार्क के सामने जूठी प्लेटें बिखरी पड़ी थीं. पार्क के अंदर झाड़ियां भी उग गई थीं. पार्क में गंदगी को देखते हुए आनंद मार्ग स्कूल के प्रधानाचार्य सुनील कुमार के नेतृत्व में स्कूल के विद्यार्थियों ने रविवार सुबह श्रमदान कर पार्क की सफाई की. विद्यार्थियों द्वारा स्वयं मेहनत कर पार्क की सफाई किये जाने की आम लोगों ने भी काफी सराहना की.



