जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के बोड़ाम प्रखण्ड अंतर्गत भुला पंचायत के मोहनपुर प्राथमिक विद्यालय में रविवार को इस वर्ष नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. टैलेंट सर्च एकेडमी के अध्यक्ष हाराधन महतो एवं उनकी टीम के सार्थक प्रयास से आयोजित इस कार्यक्रम में सफल विद्यार्थियों को मेडल एवं उनके पिता को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

इसके साथ ही, वर्ष 2024 के लिए देश के स्वनामधन्य स्वायत्त आवासीय विद्यालय, नवोदय, नेतरहाटआवासीय विद्यालय, सैनिक स्कूल और इंदिरा गांधी आवासीय विद्यालय आदि मे भर्ती के लिए प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन किया गया. इसमें कक्षा 5 के 95 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. इनमें से 15 अव्वल आये प्रतिभागियों को टैलेंट सर्च एकेडेमी की ओर से पुरस्कृत किया गया. अगले रविवार, 16 जुलाई को सुबह 8 बजे से कोचिंग की शुरुआत होगी जो पूरी तरह निःशुल्क होगी और साथ में शिक्षा के क्षेत्र में जागरूकता लाने पर व्यापक चर्चा भी हुई. कार्यक्रम में शिक्षा का अलख जगानेवाले टैलेंट सर्च एकेडमी के सदस्य, विद्यालय के शिक्षक एवं स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)
समारोह के मुख्य अतिथि विनोद स्वांसी ने कहा कि ग्रामांचल के प्रतिभाशाली बच्चों की प्रतिभा को निखार कर उन्हें आइएएस,आइपीएस, इंजीनियर, डॉक्टर तथा टीचर आदि बनाना ही एकेडमी का लक्ष्य है तथा इस कार्यक्रम में बुद्धिजीवियों का भी काफी समर्थन मिल रहा है.मौके पर मुख्य रूप से विश्वनाथ महतो, उमेश मांडी, उदय गोप, शिक्षक सुनील कुमार सिंह, बिनोद स्वांसी, धनु नाग, प्रबोध महतो, दिनेश महतो, प्रताप महतो, गुरुपद मांडी, जगदीश मुर्मू आदि के अलावा परीक्षार्थियों के अविभावक एवं ग्राम के विशिष्ट जन भी उपस्थित थे.



