आधारित सीबीएसई प्रशिक्षण सत्र का बुधवार को समापन हो गया. इसके संसाधक बोकारो और गिरिडीह जिले के सीबीएसई सिटी कोऑर्डिनेटर,चिन्मया विद्यालय बोकारो स्टील सिटी के प्राचार्य सूरज शर्मा एवं मुख्य सूत्रधार अनुसंधान और विश्लेषक माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल, जमशेदपुर के अक्षय अग्रवाल रहें. इस प्रशिक्षण सत्र की शुरुआत विडियो दिखाकर एवं पूर्व के मुख्य बिंदुओं की पुनरावृत्ति कर की गई. उपरांत कक्ष के नियम, आचरण, आकार, सिटिंग अरेंजमेंट, परिणाम व पुरस्कार, प्रभावशाली शिक्षक की विशेषताएं, बच्चों को कक्षा में प्रेरित करने वाले तत्व एवं शिक्षक – विद्यार्थी – अभिभावक संगठन आदि विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई. (नीचे भी पढ़ें)

इस पूरे सत्र में संसाधकों द्वारा आयोजित विभिन्न गतिविधियों में सभी प्रशिक्षुओं की सक्रिय सहभागिता रही. तत्पश्चात मूल्यांकन हेतु बहुविकल्पीय प्रश्न दिए गए. साथ ही शिक्षकों को अपने अनुभवों, विचारों को साझा करने एवं प्रतिक्रियाएं व्यक्त करने का अवसर मिला. विद्यालय की प्राचार्या नीलकमल सिन्हा एवं विद्यालय प्रबंधक सह प्रशिक्षण स्थल निर्देशक डॉ प्रसेनजीत कर्मकार ने संयुक्त रूप से दोनों विशेषज्ञों सूरज शर्मा एवं अक्षय अग्रवाल को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया. इस सत्र में संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर घाटशिला, श्री श्री रवि शंकर विद्या मंदिर काशिदा, मधुसूदन पब्लिक स्कूल चक्रधरपुर एवं काशीडीह स्कूल, जमशेदपुर के कुल 61 शिक्षक उपस्थित रहे. अंत में शिक्षक प्रभारी अनूप कुमार पटनायक ने धन्यवाद ज्ञापन किया.



