जमशेदपुर : बोड़ाम प्रखंड के ग्राम जाम्बोनी निवासी सिवनी महतो विगत दिनों हाथी के हमले से घायल हो गयी थी. इसकी सूचना मिलने पर बुधवार को जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी और रेंजर दिग्विजय सिंह उसके घर पहुंचे और घायल सिवनी महतो के परिजनों को मुआवजा राशि के तौर पर 1 लाख का चेक सौपा. मौके पर विधायक ने बताया कि हाथी के हमले से घायल होने पर 1 लाख का मुआवजा देने का सरकार का प्रावधान है जिसके तहत बुधवार को सिवनी महतो को मुआवजा राशि सौंपी गयी है. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं दूसरी ओर जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने बोड़ाम प्रखंड ग्राम पलासडीह के तोला काकीडीह में स्थानीय ग्रामीणों के साथ सड़क निर्माण को लेकर एक बैठक की जहां पर विभागीय इंजीनियर भी उपस्थित थे. 1 किलोमीटर सड़क निर्माण को लेकर विभागीय इंजीनियर ने विधायक की मौजूदगी में सड़क की नापी की. मौके पर विधायक ने ग्रामीणों से कहा कि अब जल्द से जल्द उनकी समस्या का समाधान हो जाएगा.
मौके पर 20 सूत्री सदस्य काजल सिंह, शंभू नाथ सिंह, 20 सूत्री उपाध्यक्ष विनय मंडल, प्रखंड अध्यक्ष श्यामापदा महतो, श्याम सुंदर सिंह, रबोटी गोप, हिमांशु महतो आदि ग्रामीण उपस्थित थे.











