चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के गोड़पारा स्थित मां तारा मंदिर में गुरुवार से तीन दिवसीय वार्षिक महोत्सव शुरू हुआ. महोत्सव को लेकर मंदिर कमेटी द्वारा मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया है. महोत्सव के प्रथम दिन गाजे बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई।कलश यात्रा कमारीगोड़ा स्थित पक्का घाट तालाब से महिलाएं कलश में जल भर कर माथे पर कलश लेकर मुख्य पथ होते हुए मंदिर पहुंचकर कलश यात्रा समाप्त हुआ. (नीचे भी पढ़ें)
कलश यात्रा के पश्चात मंदिर परिसर में मां तारा की विधिवत पूजा अर्चना की गई. शुक्रवार को मंदिर में मां तारा की पूजा की जाएगी और शाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा. शनिवार को मां की पूजा के पश्चात भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा. मौके पर देवाशीष दास धूषण बारिक, मलय रूहीदास, मुन्ना सिंह, अरिंदम दे, शंकर दास, हिरा राय, नाडू राय समेत अन्य उपस्थित थे.



