चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की बर्डीकानपुर – कालापाथर पंचायत के फूलपानी मौजा और दुबराजपुर गांव के पास रविवार की सुबह बाघ के पंजे के निशान मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. सुबह टहलने निकले सनातन सरदार ने सबसे पहले पंजे के निशान देखे. उसके बाद मधुपुर वन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष शत्रुध्न मुंडा ने इसकी सूचना वन विभाग को दी. वन विभाग के वनरक्षी भादूराम सोरेन और अनूप बेरा मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी. (नीचे भी पढ़ें)

ग्रामीणों के मुताबिक बाघ फूलपानी के पास पहाड़ पर चढ़ा है. बाघ पोचापानी होते हुए दुबराजपुर गांव की ओर गया है. दुबराजपुर के पास सड़क किनारे भी बाघ के पंजे के निशान पाए गए हैं, जिसके कारण क्षेत्र के ग्रामीण दहशत में हैं.



