
पटमदा : जिलिंगडूंगरी में बोड़ाम प्रखंड के लिए स्वीकृत डिग्री कॉलेज के निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए शुक्रवार को जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने बोड़ाम सीओ निवेदिता नियति, बुद्धिजीवी व कार्यकर्ताओं के साथ स्थल निरीक्षण करने जिलिंगडूंगरी पंहुचे। इसके बाद विधायक ने अंचल कार्यालय में सीओ के साथ कॉलेज निर्माण में आ रही बाधाओं के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की। विधायक ने बताया कि डिग्री कॉलेज निर्माण के लिए जो भी बाधाएं आ रही है उसे रविवार को क्षेत्र के बुद्धिजीवियों व शिक्षाविदों के साथ बैठक करते हुए समाधान कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 8 जनवरी को बोड़ाम स्थित हाईस्कूल में सुबह 11बजे एक बैठक आहूत की गई है। जिसमें सभी लोगों को शामिल होने के लिए अपील की गई है। विधायक ने बताया कि विधानसभा में शपथ ग्रहण करने के बाद 16 मार्च 2020 को बोड़ाम में डिग्री कॉलेज स्थापना के लिए राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मांगपत्र सौपें थे। जिसके बाद कॉलेज निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है। हरहाल में बोड़ाम में डिग्री कॉलेज का निर्माण होगा। मौके पर मुख्य रूप से टीएसी सदस्य विश्वनाथ सिंह सरदार, पूर्व पार्षद स्वपन कुमार महतो, प्रमुख प्रतिनिधि अंगद सिंह, विधायक प्रतिनिधि छुटुलाल हांसदा, चंद्रशेखर टुडू, श्यामा पद महतो, सुभाष कर्मकार,काजल सिंह, अश्विनी महतो, विनय मंडल, गणेश महतो, हिमांशु महतो, चंद्रकेतु हेम्ब्रम, मिहिर महतो आदि मौजूद थे।











