बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना में प्रतिनियुक्त आरक्षी बंशीधर महतो (43) की विगत दिनों सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी. बुधवार को थाना परिसर में थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिस कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए कामना किया. थाना प्रभारी ने बताया कि दिवंगत बंशीधर महतो रांची के सोनाहातू के रहने वाले थे. 20 दिनों का उपार्जित अवकाश में घर गए हुए थे. अवकाश के दौरान ही मोटरसाइकिल दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई. मौके पर थाना प्रभारी संतन कुमार तिवारी, अंचलाधिकारी जितराय मुर्मू समेत अन्य पदाधिकारी और जवानों द्वारा शोक सभा कर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी.




