जमशेदपुर : होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले बुधवार को जमशेदपुर के होमगार्डों ने बैठक की, जिसमें आगामी 19 दिसंबर को ऑल इंडिया होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा दिल्ली के जंतर मंतर पर आहूत धरना प्रदर्शन को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई. इस संबंध में जानकारी देते हुए एसोसिएशन के जिला सचिव सुदर्शन प्रसाद गुप्ता ने बताया कि उक्त धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में पूरे देश के होमगार्ड जवान शामिल होंगे. राज्य से लगभग 35000 होमगार्ड जवान हिस्सा लेंगे. उन्होंने बताया कि उनकी एक ही मांग है कि उन्हें स्वयंसेवी संगठन के टैग से बाहर किया जाए और समान काम के बदले समान वेतन एवं राज्य कर्मियों का दर्जा प्रदान किया जाए.




