गालूडीह: घाटशिला थाना क्षेत्र के जनजागरण समिति बड़ाजुड़ी के तत्वावधान में रविवार को टुसू मेला का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में घाटशिला के पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू एवं विशिष्ट अतिथि के रुप मे ज़िला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू उपस्थित थे. काशिडांगा के टुसू को प्रथम पुरस्कार के रूप में 7000 रुपये नगद राशि प्रदान किया गया. झांटीपहाड़ी के टुसू को द्वितीय पुरस्कार के रूप में 5000 रुपये प्रदान किया गया. जबकि सांड़पूरा के सोनू मुर्मू को तृतीय पुरस्कार 4000 रुपये तथा चतुर्थ पुरस्कार बड़ाजुड़ी निचेपाड़ा के टुसू को 3000 रुपये प्रदान किया गया. लखनडीह के टुसू को पंचम पुरस्कार के रूप में2000 रुपये प्रदान किया गया.(नीचे भी पढ़े)
वहीं बूढ़ीगांड़ी नृत्य में लेदा की टीम को प्रथम जबकि चुकरीपाड़ा की टीम को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया. सभी को पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू,ज़िला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू समेत अतिथियों ने पुरस्कृत किया. इस मौके पर प्रमुख सुशीला टुडू, मुखिया रायश्री सामाद, पंसस छायारानी साव, संजय तिवारी, मुकेश भकत, रतिकांत भकत, रमेश बास्के, सुबल भकत, कंचन भकत, धनंजय भकत, हरबल्लभ भकत, ललित कृष्ण भकत, रतिकांत भकत समेत अनेक लोग उपस्थित थे.











