
सरायकेला : पिछले साल अगस्त महीने में जिले में आए प्रलयंकारी बाढ़ के छः महीने बाद भी बाढ़ प्रभावितों को अबतक मुआवजा नहीं मिला है. जिससे लोगों में नाराजगी है. सबसे ज्यादा नाराजगी का सामना स्थानीय जनप्रतिनिधियों को करना पड़ रहा है. विदित हो कि पिछले साल अगस्त महीने में आई बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित आदित्यपुर नगर निगम और कपाली नगर परिषद के लोग हुए थे, स्थानीय पार्षदों ने बाढ़ प्रभावित लोगों की सूची बनाकर विभाग को सौंप दी थी मगर 6 महीने बाद भी अब तक बाढ़ प्रभावित लोगों को मुआवजा नहीं मिला है, जिससे लोग पार्षदों पर बाढ़ राहत के पैसे का गबन करने का आरोप लगा रहे हैं. वहीं विभागीय अधिकारियों से पूछने पर कहा कि सर्वे रिपोर्ट सौंप दी गई है अबतक एलॉटमेंट नहीं आया है. जैसे ही एलॉटमेंट आएगा प्रभावितों के खाते हैं राशि चली जायेगी.



