चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 स्थित दीघी गांव के पास सोमवार की शाम को दो जंगली हाथियों के आ जाने से ग्रामीण दहशत में हैं. ग्रामीणों के मुताबिक जंगली हाथी पास के जंगल निकलकर गांव के पास आ पहुंचे हैं. खेत में खड़ी धान की फसल को बर्बाद कर रहे हैं.विदित हो कि इस गांव के पास ही साल के जंगल हैं.(नीचे भी पढ़े)
इन जंगलों में अक्सर जंगली हाथी आ धमकते हैं. जंगल से निकलकर कई मौकों पर जंगली हाथियों ने 30 गांव में नुकसान पहुंचाया है. ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दे दी है. वन विभाग कार्यालय से करीब में ही यह गांव है.




