गालूडीह: गालूडीह थाना क्षेत्र के महुलिया पंचायत अंतर्गत धातकीडीह गांव के ग्रामप्रधान शिबू मुर्मू(80 वर्षीय) का निधन शनिवार सुबह हो गया. शिबू मुर्मू काफी दिनों से बीमार चल रहे थे. उनके निधन से पूरा गांव शौक में डूबा हुआ है. 40 वर्ष तक ग्रामप्रधान पद पर रहकर लोगों को सेवा दी.(नीचे भी पढ़े)
ग्राम प्रधान अपने पीछे पत्नी फूलों मुर्मू, पुत्र बहादुर मुर्मू, चंद्र मुर्मू हौदा मुर्मू, पीरु मुर्मू, बेटी रुईबारी मुर्मू, साजली मुर्मू, होपान्ति मुर्मू एवं साकरो मुर्मू शामिल है. विदित हो कि रविवार को दिवंगत प्रधान शिबू मुर्मु के बड़ा बेटा बहादुर मुर्मु को प्रधान नियुक्त किया जाएगा. चुंकि ग्रामप्रधान का पद रिक्त नहीं रहता है, इससे पहले ग्राम प्रधान का अंतिम संस्कार होगा. इसके बाद ही दिवंगत के बेटे को ग्रामप्रधान नियुक्त किया जाएगा.












