बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड की पाथरी पंचायत के मधुआबेड़ा गांव के ग्रामीणों को इन दिनों गंभीर जलसंकट का सामना कर रहे है. सोमवार को आंधी हवा के साथ बारिश में सोलर की प्लेट क्षतिग्रस्त हुआ है. जलमीनर से 30 से अधिक घरों की जल जरूरतों को पूरा करता था, अब पूरी तरह से खराब हो चुका है. इस वजह से ग्रामीणों को पीने का पानी, घरेलू कार्यों और मवेशियों की देखभाल में भारी कठिनाई हो रही है. महिलाओं ने बताया कि यह समस्या पिछले एक माह से बनी हुई है. लेकिन अब तक कोई भी स्थायी समाधान नहीं मिला है. लोग पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं. (नीचे भी पढ़ें)
यह जलमीनार जिला परिषद निधि से 1 साल पूर्व स्थापित हुआ था. जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन की अनदेखी के कारण लोगों को बुनियादी सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है. ग्रामीणों की मांग है कि जल्द से जल्द इस जलमीनर की मरम्मत की जाए या वैकल्पिक व्यवस्था की जाए, जिससे उन्हें जल संकट से राहत मिल सके. (नीचे भी पढ़ें)
स्थानीय ग्रामीण दिलीप विशाल, मदन नायक, सपन कुमार खिलाड़ी, एकादशी खिलाड़ी, रोहिन खिलाड़ी, भक्त दुलाल नायक, शुरू खिलाड़ी, सीताराम नायक, छबि नायक, दिपु महाकुड़, राजा विशाल, सचिन नायक का कहना है कि स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से अपील है कि वे इस गंभीर समस्या पर ध्यान दें और शीघ्र समाधान करें ताकि आम लोगों को प्रचंड गर्मी में पानी की समस्या से राहत मिल सके.






