नरवापहाड़: पोटका के कालिकापुर तोरोप परगना अंतर्गत दामुदीह ग्राम में पारंपरिक माझी परगना शासन व्यवस्था के तहत नए ग्रामप्रधान के रूप में मानसिंह हांसदा को पारंपरिक ‘दाहड़ी’ प्रदान कर माझी पद की जिम्मेदारी सौंपी गई. (नीचे भी पढ़े)

इस अवसर पर आयोजित सभा में कालिकापुर तोरोप परगना के पुंता मुर्मू, जुगसलाई तोरोप परगना के दासमत हांसदा, आसनबनी तोरोप परगना के मानिक मुर्मू, देश जायरेत बिरेन टुडू सहित पुड़सी पींडा के माझी बाबा दसमत मुर्मू, विभिन्न गांवों के माझी बाबा एवं ग्राम के पौराणिक बाबा बुरजु टुडू, गोडेत बाबा मानसिंह हांसदा, गांव के मार्गदर्शक सुदर्शन भक्त तथा भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.(नीचे भी पढ़े)

सभा में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ नए माझी का स्वागत किया गया तथा ग्राम की सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारंपरिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने का संकल्प लिया गया.







