बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के पाथरी पंचायत अतंर्गत कुलियंक गांव में मोबाइल नेटवर्क नहीं आने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जानकारी के मुताबिक गांव से करीब दो किमी दूरी पर चड़कमारा गांव में जियो एवं एयरटेल का टॉवर है. जहां मोबाइल पर नेटवर्क नहीं आने से क्षेत्र के कई गांवों के उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जानकारी हो कि नेटवर्क से पंचायत के कुलियंक, गोहालडीहि, बामडोल, राधानगर, मधुआबेड़ा, कालापड़सिया, भालियाटिकरी नारानडीह आदि गांव के लोगों को कॉलिंग, इंटरनेट और अन्य सेवाओं में परेशानी हो रही है. क्षेत्र के छात्रों ने बताया कि ऑनलाइन पढ़ाई करने में काफी परेशान होना पड़ता है. कुलियंक गांव के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से नेटवर्क की समस्या सुधार करने की मांग की है एवं एक नया नेटवर्क स्थापित करने की मांग की है.















