गालूडीह : गालूडीह रिसोर्ट में गुरुवार को सोनी कंपनी की ओर से सिनेमैटिक विडियोग्राफी पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ. इसमें सोनी कंपनी के नूर आलम, कंपनी के एरिया सेल्स सरफराज आलम, आकाश कुमार एवं अमित कुमार ने फोटोग्राफी से संबंधित प्रशिक्षण दिया. वर्कशॉप में आसपास के कई फोटोग्राफरों ने भाग लिया. वर्कशॉप में सोनी कंपनी की ओर से सिनेमैटिक विडियो शूटिंग में कैमरे का बेहतर उपयोग, कैमरा सेटिंग, सिनेमैटिक विडियो, विडियो में नई तकनीकों के उपयोग आदि के बारे में टिप्स दिये गये. (नीचे भी पढ़ें)
सोनी कंपनी के नूर आलम ने बताया कि सोनी के नए कैमरों में सिनेमैटिक व्लॉग सेटिंग है, जो एक टच से सिनेमैटिक विडियो कंटेंट कैप्चर करने की सुविधा देती है. यह फीचर ऑटोमेटिक रूप से ऑस्पेक्ट रेशियो, फ्रेम रेट और ऑटो फोकस ट्रांजिशन स्पीड को एडजस्ट करती है. सोनी के कुछ कैमरों में एआइ-आधारित ऑटो फ्रेमिंग फीचर है, जो विडियो शूट करते समय विषय को प्रमुख स्थान पर रखने के लिए स्वचालित रूप से फ्रेम को क्रॉप करती है. सोनी के कैमरों में फास्ट हाइब्रिड एएफ सिस्टम है, जो फोटो और विडियो, दोनों के लिए तेजी से और सटीक फोकस प्रदान करता है. इस वर्कशॉप को सफल बनाने में फोटोग्राफर सोसायटी ऑफ झारखंड के जॉइंट सेक्रेटरी दीपू एवं मीडिया प्रभारी हरेराम प्रसाद ने अहम भूमिका निभाई.











