जमशेदपुर: जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत रानीडीह में बुधवार की रात करीब 10 बजे एक घर में चोरी करने की नीयत से घर में प्रवेश किया. इस दौरान गृहस्वामी समेत आस पास के लोगों ने एक चोर को रंगेहाथ पकड़ लिया. जबकि दूसरा मौका का फायदा उठाते हुए फरार हो गया. पकड़ाया युवक बागबेड़ा थाना अंतर्गत गांधीनगर का रहने वाला है. जिसका नाम गोलू सांडिल उर्फ रामजीवन है. घटना की जानकारी मिलने के बाद बागबेड़ा पुलिस पहुंची. घटना की पूरी जानकारी ली. (नीचे भी पढ़े)
गिरफ्तार युवक को पुलिस थाने ले आयी. उसने पूछताछ में फरार युवक का नाम निखिल रजक बताया. जो अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि जैसे ही दोनों चोर घर में प्रवेश किया, हल्की आहट लगते हुए घर के एक सदस्य की नींद खुल गयी और उसने शोर मचाया. शोर की आवाज सुनकर आस पास के लोग जमा हो गए. इसके बाद चोर भागने की फिराक में थे. इस दौरान एक चोर को लोगों ने धर दबोचा. दूसरा अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए. पुलिस ने गुरुवार को आरोपी गोलु के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.











