
चाकुलियाः राज्य सरकार के निर्देशानुसार मंगलवार को चाकुलिया प्रखंड की कुचियाशोली पंचायत भवन परिसर में आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जनता दरबार आयोजित कर प्रखंड के पदाधिकारियों ने पंचायत के विभिन्न गांवों से पहुंचे ग्रामीणों की समस्या से अवगत हुए. जनता दरबार में उपस्थित बीडीओ देवलाल उरांव ने राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर सरकार की उपलब्धियां गिनायी. उरांव ने योजना की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया और योजना का लाभ पाने से वंचित लाभुकों को संबंधित विभाग द्वारा जनता दरवार में लगाये गयें स्टाल पर आवेदन देने का आग्रह किया. (नीचे पढ़ें पूरी खबर व देखे वीडियो)
उन्होंने कहा कि जनता दरवार में मिली समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया है. जनता दरबार में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गयी. वही कई लोगों को कोविड-19 का वैक्सीनेशन दिया गया. जनता दरबार में प्रखंड के हर विभाग द्वारा स्टॉल लगाए गए थे. स्टॉल में उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा सभी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गयी.

इस दौरान विभिन्न गांव के वृद्धा पेंशन पाने से वंचित वृद्ध-वृद्धा पंचायत भवन में आयोजित जनता दरबार में पहुंचकर अपनी समस्याओं से पदाधिकारियों को अवगत करा कर जल्द वृद्धा पेंशन दिलाने की मांग की. इस अवसर पर सीओ जयवंती देवगम, कल्याण पदाधिकारी गौरीशंकर साव, प्रखंड कृषि पदाधिकारी देव कुमार, मुखिया दयमंती मुर्मू, उप मुखिया सपन महतो, वार्ड सदस्य लखिन्द्र कपाट, पंचायत सचिव सुनील महतो समेत सभी अन्य उपस्थित थे.




