• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, June 4, 2026
31 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur-World-Environment-Day : जमशेदपुर में विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़-पौधों के संरक्षण व संवर्धन का संकल्प, पूर्व सीएम रघुवर दास समेत भाजपा के अन्य नेताओं ने वृक्षारोपण कर कोरोना का शिकार हुए पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को किया याद, विधायक सरयू राय ने कहा-प्रतिरक्षा व प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए विश्व पर्यावरण दिवस, विधायक मंगल कालिंदी ने किया पौधारोपण, केएसएमएस में भी रोपे गये पौधे, नम्या फाउंडेशन ने बांटे फलदार पौधे, पढ़िये-और कहां-कहां किसके बैनर तले किया गया पौधारोपण

Jamshedpur-World-Environment-Day : जमशेदपुर में विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़-पौधों के संरक्षण व संवर्धन का संकल्प, पूर्व सीएम रघुवर दास समेत भाजपा के अन्य नेताओं ने वृक्षारोपण कर कोरोना का शिकार हुए पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को किया याद, विधायक सरयू राय ने कहा-प्रतिरक्षा व प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए विश्व पर्यावरण दिवस, विधायक मंगल कालिंदी ने किया पौधारोपण, केएसएमएस में भी रोपे गये पौधे, नम्या फाउंडेशन ने बांटे फलदार पौधे, पढ़िये-और कहां-कहां किसके बैनर तले किया गया पौधारोपण
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : आज विश्व पर्यावरण दिवस है. पांच जून 1972 को पर्यावरण के संरक्षण को लेकर इसकी शुरुआत हुई थी. तब से लेकर आज तक पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है. आज के दिन पर्यावरण संरक्षण को लेकर देश और दुनिया में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. हर साल लाखों पेड़ लगाए जाते हैं और उन पेड़ों का संरक्षण करने का संकल्प लिया जाता है, बावजूद इसके हर साल विकास के नाम लाखों पेड़ काट दिए जाते हैं. इस साल भी आज के दिन देशभर में पेड़ लगाकर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है. झारखंड के जमशेदपुर में भारतीय जनता पार्टी और सरयू राय की पार्टी भारतीय जनतांत्रिक मोर्चा के अलावा पर्यावरण संरक्षण से जुड़े संस्थाओं व अन्य संगठन व संस्थानों द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. साथ ही पेड़-पौधों के संरक्षण व संवर्धन का संकल्प लिया जा रहा है.
भाजपा (रघुवर दास) : राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बताया कि प्रकृति का संरक्षण वर्तमान समय में अनिवार्य हो गया है. पेड़ लगाकर ही प्रकृति में हो रहे बदलाव को समाप्त किया जा सकता है. इससे न केवल प्राकृतिक संतुलन बना रहता है, बल्कि इंसानों को जीवन भी प्रदान करने में सहयोग मिलता है. उन्होंने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण का शिकार हुए पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की स्मृति में उनकी याद में पेड़ लगाए जाने की बात कही. यह कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की ओर से आयोजित किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

भारतीय जनतांत्रिक मोर्चा (सरयू राय) : उधर जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने विश्व पर्यावरण दिवस को उत्सव के रूप में मनाए जाने का विरोध करते हुए कहा विश्व पर्यावरण दिवस को प्रतिरोध, प्रतिरक्षा और प्रोत्साहन दिवस रूप में मनाया जाना चाहिए. उन्होंने बताया, कि उनकी पार्टी की ओर से शहर में 500 वैसे लोगों को छायादार और औषधीय पौधे दिए गए हैं, जो वृक्ष लगाने के साथ उनका संरक्षण भी कर सके, ताकि पर्यावरण संतुलन बना रहे. (नीचे भी पढ़ें)

भाजपा सोनारी : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शनिवार को सोनारी दोमुहानी शिव मंदिर के समीप भारतीय जनता पार्टी की ओर से पौधारोपण किया गया. जमशेदपुर के तमाम कार्यकर्ता जिनका स्वर्गवास करोना के कारण हो गया है, उनकी स्मृति में पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र नाथ सिंह ने कई पौधे रोपे और पर्यावरण को लेकर लोगों को जागरूकता करने का भी प्रयास किया. साथ ही जमशेदपुर में पर्यावरण को बचाने को लेकर जिन्होंने लाखों पेड़ लोगों को दान किया ऐसे महान शख्सियत आनंद मार्ग को देवेंद्र सिंह ने सम्मानित भी किया और उन्हें धन्यवाद दिया. इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कदमा के उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह लोधी, कृष्णा सिंह, विजय सिंह, राहुल सिंह एवं पार्टी के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)

भाजपा शंकोसाई : विश्व पर्यावरण दिवस पर शंकोसाई रामनगर में स्थानीय लोगों के द्वारा नदी की तराई में वृक्षारोपण किया गया. इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा नेता विकास सिंह उपस्थित थे, जिन्होंने वृक्षारोपण किया. स्थानीय लोगों ने बताया हम सभी वृक्षारोपण नदी की तराई में कर रहे हैं जिससे नदी का कटाव कम हो और बाढ़ का खतरा जो प्रत्येक वर्ष आता है उससे हम लोगों को निजात मिल सके. साथ ही यह स्लम बस्ती है यहां मेहनत मजदूरी करने वाले लोग अधिक रहते हैं. यहां के लोग सुबह टहलने के लिए पार्क नहीं जा पाते. इसलिए लोगों को शुद्ध हवा प्राप्त हो इसलिए हम लोगों ने इसी उद्देश्य यहां वृक्षारोपण किया है.कार्यक्रम के अंत में कोरोना काल में मृत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया, और स्थानीय लोगों ने संकल्प लिया कि हम सभी अपने परिवार के बच्चे के समान लगाए गए पौधे की रक्षा करेंगे और बराबर पानी और खाद देते रहेंगे. कार्यक्रम में राजेश साहू, सुशीला शर्मा, दीपक सुंडी, दुर्गा दत्ता, विजय पाल, संजीव पांडा, अजय गोराई, मनोज ओझा, गोपाल यादव, राम सिंह कुशवाहा, शिव अग्रहरि, मुन्ना झा, प्यारे लाल शाह, राकेश मंडल समेत अन्य लोग उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)

केरला समाजम मॉडल स्कूल : विश्व पर्यावरण दिवस पर जमशेदपुर के केरला समाजम मॉडल स्कूल में वृक्षारोपण किया गया. कार्यक्रम में स्कूल के मैनेजमेंट के सभी पदाधिकारी, चेयरमैन केपीजी नायर, शशि धरण, मुरलीधरन, प्राचार्या नंदनी शुक्ला समेत समाज के सभी सदस्य उपस्थित थे. समाजम के अध्यक्ष केपीजी नायर ने आज के इस महामारी के दौर में पौधारोपण की महत्ता बतायी. उन्होंने कहा कि भारत में इतने सारे लोग हैं, इतने परिवार हैं, अगर हर परिवार में हरेक एक-एक पौधा भी लगाए तो हमारा देश हरा-भरा हो सकता है. इस महामारी के दौर में हमें प्रकृति के साथ की बहुत आवश्यकता है. (नीचे भी पढ़ें)

विधायक मंगल कालिंदी ने किया पौधारोपण : विश्व पर्यावारण दिवस के अवसर पर जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने पश्चिमी घोड़ाबांदा पंचायत के राधिका नगर शिव मंदिर के समीप पौधारोपण किया. इस अवसर पर मंगल कालिंदी ने कहा कि पौधारोपण करके पर्यावरण को प्रदूषण से बचाएं और देश के प्रत्येक नागरिक को ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए, ताकि पृथ्वी को हरा भरा बनाए रखा जा सके और हमारी आने वाली पीढ़ी सुरक्षित रह सके. जिस तरह कोरोना महामारी से बचाव के लिए शारीरिक दूरी व मास्क की जरूरत है, उसी प्रकार हमारे जीवन को स्वस्थ व सुखमय बनाने के लिए पौधों की भी जरूरत है.इस अवसर पर विक्रम सिंह, रजत, विनीत, अकाश, बिकास, सोमेन,पिंटू, पंकज समेत स्थानीय लोग उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)

नम्या फाउंडेशन : पर्यावरण दिवस पर नम्या फाउंडेशन के तत्वावधान में टेल्को अंतर्गत महानंद बस्ती के दुर्गा मंदिर परिसर में वृक्षारोपण किया गया. इस दौरान नीम, आँवला, आम सहित अन्य पूजनोपयोगी पौधे लगाये गये. कार्यक्रम का संयोजन हृतिक चौबे ने किया. वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य रूप से नम्या फाउंडेशन के संस्थापक कुणाल षाड़ंगी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, समाजसेवी मुन्ना चौबे के अलाव फाउंडेशन के अंकित आनंद, निधि केडिया, विजय तिवारी, गौरव कुशवाहा एवं स्थानीय बस्ती के लोग उपस्थित थे. वृक्षारोपण के पश्चात अतिथियों का मंदिर कमेटी की ओर से अभिनंदन किया गया. वहीं नम्या फाउंडेशन की ओर से स्थानीय लोगों के बीच फलदार पौधों का निःशुल्क वितरण किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

मुस्कान : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शहर की सामाजिक तनाव निवारण संस्था मुस्कान की ओर से टेल्को स्थित विद्या भारती चिन्मया विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया. इसकी शुरुआत चिन्मया स्कूल टेल्को में चल रहे कोरोना टीकाकरण के चिकित्सक डॉ देवाशीष मंडल एवं नर्स रंजीता ने पौधरोपण कर किया. इसके बाद स्कूल की प्राचार्या मीना विलखू, संस्था मुस्कान के अध्यक्ष शशि भूषण मिश्रा समेत अन्य शिक्षकों ने बारी-बारी से कई पौधे स्कूल परिसर में रोपे. इस अवसर परअतिथियों समेत सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए हर उत्सव पर एक पौधा लगाने की वचनबद्धता दोहराई. इस अवसर पर मुख्य रूप से शिक्षक मान सिंह, जानकी रवि, डॉ सरिता, अनुश्री पटनायक, संस्था के महासचिव बिजेन्द्र कुमार, संयोजक प्रदीप कुमार सिंह, राजकुमार, योगेश पांडे समेत अन्य लोग उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)

जमशेदपुर टाइगर्स क्लब : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जमशेदपुर टाइगर्स क्लब के संस्थापक सदस्य आलोक मुन्ना के नेतृत्व में कदमा मिलन समिति मैदान में पीपल, बरगद, और नीम के पौधे रोपे गये. इस अवसर पर आलोक मुन्ना ने कहा कि हमारे जीवन में प्राकृतिक ऑक्सीजन का अत्यन्त ही महत्वपूर्ण स्थान है. बिना ऑक्सीजन के हम एक कदम भी चल नहीं सकते. इस अवसर पर जमशेदपुर टाइगर्स क्लब के अध्य्क्ष मनोज भगत, मुकेश सिंह, संस्थापक सदस्य आलोक मुन्ना, अंकित दुबे, संजीत सिंह, राजू मल्लिक, राजेश महतो, संजय कुमार, विवेक शर्मा, ओम शर्मा, रोहित शर्मा, विशाल सिंह, नीरज सिंह, अमन भगत, रोहन भगत, आर्यन, गोविंदा मुखी समेत सभी सदस्य उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)

ब्रह्माकुमारीज कदमा : ब्रह्माकुमारीज कदमा में भी विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया. इस अवसर पर शाखा के अंदर वृक्षारोपण किया गया. साथ ही उन्हें सुरक्षित रखने का भी संकल्प लिया गया. परिसर के आस पास कई छायादार पौधे लगाए गए. इस संबंध में कदमा शाखा की संजू बहन ने बताया कि आज के दौर में पर्यावरण असंतुलित हो गया है. जिसके कारण अनेक प्रकार की बीमारियों और कोरोना जैसी महामारी लोगों को अपना शिकार बना रही है. उन्होंने पर्यावरण और अध्यात्म के बारे मे जानकारी देते हुए बताया कि हमें अपने विचार को स्वच्छ रखने का समय आ गया है. इसके लिए पर्यावरण संरक्षण की जरुरत है. उन्होंने कहा कि मनुष्य के अंदर अंहकार के कारण ही इष्या की भावना पनपती है. जिसके कारण वह अपनी स्वार्थ की पूर्ति के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाता है. वह नहीं समझता है कि कौन सही और कौन गलत. इसलिए हमे प्राकृतिक के बचाए रखने के लिए पर्यावरण को सुरक्षित रखना होगा. इसके लिए हरेक मनुष्य को कम से कम 10 पौधे लगाना चाहिए. (नीचे भी पढ़ें)

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर महानगर द्वारा पौधरोपण एवं सफाई अभियान शहीद स्थल गोलमुरी में चलाया गया। आज दुनिया की आबादी को सुरक्षित और संरक्षित करना है तो ऑक्सीजन को बचाना और बढ़ाना होगा और इसके लिए वृक्षारोपण एक सरल और सम्यक समाधान है। इसलिए परिषद की ओर से विशेष अवसर यानी जन्मदिन वैवाहिक वर्षगांठ और अन्य अवसरों पर पेड़ लगाने की अपील की गयी है। कहा गया है कि संभव हो तो प्लास्टिक का पूर्णतः बहिष्कार करने हेतु अपने साथ कपडे का बैग सदैव साथ रखें। सिद्धनाथ सिंह, योगेश ने इस कार्यक्रम का संचालन किया। उनके साथ जसबीर सिंह, किशोरी प्रसाद, आमोद, अवधेश सिंह, कुंदन सिंह, विजय कुमार, परमहंस यादव, कृष्णमोहन सिंह, नवेन्दु गांगुली एवं पूर्व सैनिक उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन संगठन महामंत्री अनिल सिंह ने किया। (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

भाजयुमो घाटशिला मंडल : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज भाजयुमो घाटशिला मंडल अध्यक्ष मंटू प्रजापति के नेतृत्व मैं सूर्य मंदिर घाटशिला मैं फलदार, फूलदार एवं छायादार पौधे रोपे गये। इसमे मुख्य अतिथि के रूप से घाटशिला प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव शामिल हुए। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा मनुष्य का जीवन पूरी तरह प्रकृति पर निर्भर है। पर्यावरण असंतुलन आज विश्व की सबसे गंभीर समस्या है।पर्यावरण मनुष्य के लिए पालनहार है , बिना प्रकृति के मनुष्य के जीवन की कल्पना ही नहीं की जा सकती है। प्रकृति को भारत में देवी-देवता मानकर वंदना की जाती है। हम सभी छोटे छोटे प्रयासों से पर्यावरण के प्रति अहम योगदान दे सकते हैं। इस अवसर पर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रंगलाल महतो, युवा मोर्चा महामंत्री हरप्रीत सिंह, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष कौशिक कुमार, भाजयुमो जिला आईटी सेल आकाश दत्ता, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मंटू प्रजापति एवं भाजयुमो के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। (नीचे भी पढ़ें)

क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत केंद्रीय सह प्रदेश अध्यक्ष चंदा सिंह के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष अजितेश उज्जैन ने बिष्टुपुर राम मंदिर के परिसर में पौधरोपण किया और उसके संरक्षण का भी संकल्प लिया है। प्रदेश अध्यक्ष अजितेश उज्जैन ने ये भी कहा कि वृक्षारोपण के माध्यम से ही हम प्राकृतिक की रक्षा कर सकते हैं। आज हम सभी जनमानस को पर्यावरण के प्रति अपने कर्तव्य को पूरी निष्ठा से निभाने का अवसर है। पौधारोपण से ही पर्यावरण स्वस्थ रहेगा और पर्यावरण से मानव जीवन। पौधा रोपण के दौरान जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह, जिला उपाध्यक्ष नितेश सिंह, अंकित सिंह गोविंदपुर मंडल उपाध्यक्ष, बिशु औऱ दुर्गा भी उपस्थित थे। (नीचे भी पढ़ें)

टीआरएफ नगर : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज टीआरएफ नगर ट्रक पार्क तथा बरुआ कैंटीन टेल्को एम टाइप में वृक्षारोपण का आयोजन किया गया, जिसे हरियाली दिवस के रूप में पौधे रोप कर मनाया गया। इस दौरान जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के द्वारा दिए हुए पौधे और वृक्ष का रोपण किया गया। सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता के द्वारा संचालित इस विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष रूप से जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के निर्देशानुसार सफल कार्यक्रम किया गया है। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि हरेराम सिंह के साथ जिला मंत्री विकास कुमार इंद्रजीत सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष टीआरएफ लेबर यूनियन, असीम पाठक, टेल्को मंडल के पदाधिकारी महेश तिवारी जन्मेजय पांडे, राकेश कुमार सिंह, अभय सिंह, कन्हैया प्रसाद, आरबी सिंह, मनोज वन सिंह, जेके पांडे, चंदा सिंह, सोनी सिंह, शंकर कर्मकार, राजेश झा, गौतम धर समेत अन्य उपस्थित थे। (नीचे भी पढ़ें)

विहंगम योग युवा संत समाज : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विहंगम योग युवा संत समाज, कोल्हान प्रमंडल द्वारा कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए सभी को अपने-अपने घरों में एक पौधा लगाने का आग्रह किया गया। नीरज मिश्रा नें बताया कि तुलसी और मनी प्लांट जैसे पौधे अत्यधिक ऑक्सीजन उत्सर्जन करते है, जिसे हम कहीं भी गमलों में लगा सकते हैं। इसी क्रम में रिवर व्यू कॉलोनी बागबेड़ा बरोदा घाट स्थित निर्मल गोपाल गार्डेन में तुलसी का 1, नीम का 3, शीशम का 1, सहजन का 2 के साथ साथ अन्य फूलों एवम सब्जियों के पौधे लगाए गए। बागबेड़ा के क्षेत्रीय प्रभारी बिजेन्दर उपाध्याय, उमेश यादव के साथ जय प्रकाश प्रसाद ने कार्यक्रम में सहयोग किया। (नीचे भी पढ़ें)

झारखंड क्षत्रिय महिला संघ : विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में झारखंड क्षत्रिय महिला संघ की ओर से आदित्यपुर 1 और आदित्यपुर 2 की दोनों इकाइयों ने मिलकर आदित्यपुर थाना में वृक्षारोपण किया, जिसमें थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद भी मौजूद थे। आदित्यपुर 1 से तृप्ति सिंह, बबीता सिंह, विद्या सिंह, श्वेता सिंह, पूनम सिंह, सुमन सिंह और अंजू सिंह मौजूद थीं। वहीं आदित्यपुर 2 से सुजाता सिंह, संध्या सिंह और संगीता सिंह मौजूद रही। (नीचे भी पढ़ें)

राजकुमार सिंह : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा नेता व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने आम और अमरूद के पौधे लगाये। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा हर पृथ्वीवासी का दायित्व है। नामो टोला और लटकु गोड़ा प्राथमिक विद्यालय में पौधा रोपण के दौरान मुखिया, उप मुखिया पंकज सिन्हा, शिव हंसदा, पंचायत सेवक और वार्ड सदस्य सहित ग्रामीण उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)

झारखंड मुक्ति मोर्चा सोनारी : झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के जमशेदपुर नगर सचिव गोपाल महतो के नेतृत्व में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्वर्ण बिहार आषाढ़ी काली मंदिर प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर गोपाल महतो ने कहा कि जब तक जीवन है तबतक प्रति वर्ष सभी को कम से कम एक पेड़ लगाना चाहिए, ताकि पर्यावरण का संतुलन बना रहे। इस अवसर पर झामुमो के सोनारी समिति के अध्यक्ष युग दास, मनिल महतो, धनाय मुर्मू, अंकित सिंह, चंदन महतो, राकेश रजक, रोकी सिंह सरदार, अविनाश महतो, आकाश महतो, सूरज सिंह, सन्तोष प्रजापति, मन्टू दास, कंचन महतो समेत मोर्चा के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। (नीचे भी पढ़ें)

मुखी समाज, टिनप्लेट : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर टिनप्लेट मुखी समाज द्वारा सिदगोड़ा स्थित सामुदायिक भवन परिसर में वृक्षारोपण किया गयाl इसमें जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय और झारखंड इंटक के कोषाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने वृक्षारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपने संकल्प को दोहराया l सरयू राय ने स्थानीय युवाओं का इस नेक कार्य के लिए उत्साहवर्धन किया l जबकि संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि आज के समय में पर्यावरण संरक्षण का महत्व और बढ़ गया है और हम सभी को संकल्प लेकर कम से कम दो-दो पेड़ लगाना चाहिएl इस अवसर पर भारतीय जनतांत्रिक मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, समाजसेवी जितेंद्र श्रीवास्तव, बस्ती के मुखिया श्रीनाथ मुखी, अखिलेश मुखी, बिट्टू मुखी, धीरज शर्मा, गणेश राव समेत कई लोग उपस्थित थेl (नीचे भी पढ़ें)

जिबसिया इंडस्ट्रीज एलएलपी : आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रियल आरआईटी मंडल अंतर्गत जिबसिया इंडस्ट्रीज एलएलपी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) राजेंद्र कुमार एवं डायरेक्टर रिशाल राज ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण किया। साथ ही सभी श्रमिकों को एक-एक पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया एवं अपने-अपने घरों पर जरूर वृक्षारोपण करने को कहा गया। इस अवसर पर सामूहिक रूप से संकल्प लेते हुए कहा गया कि अपने-अपने क्षेत्र में आम लोगों से पेड़ लगाने का आग्रह करेंगे। कारण वर्तमान परिस्थिति में पर्यावरण का महत्व बढ़ गया है। भारतीय संस्कृति में प्रकृति संरक्षण एक महत्वपूर्ण कर्तव्य है। पेड़-पौधे, नदी-पर्वत, अग्नि-वायु सहित प्रकृति के विभिन्न रूप हमारे लिए वंदनीय हैं। राजेंद्र कुमार ने कहा कि मनुष्य का प्रकृति से अटूट सम्बंध है। प्रकृति व पर्यावरण संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी भी है और कर्तव्य भी।‬ महामारी के दौर ने पर्यावरण को संरक्षित करना सिखाया है। इस अवसर पर प्लांट हेड कृष्णेन्दु बागति, अनिमेष खैर, सीनियर इंजिनीयर स्मिता बृजेश, श्याम बाबू दास, सुकांतो बागति, मोदी लोहार, अरुण शर्मा, फटिक महतो, बिष्णु लोहार, अजित लोहार, आशीष लोहार, पिंकी, गणेश पत्रो, सूरज महतो, जोगदीश लोहार, मोती लाल महतो समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Developer

Developer

Related Posts

Jharkhand State Minorities Commission – हजारीबाग, धनबाद और जमशेदपुर की घटनाओं पर अल्पसंख्यक आयोग सख्त,  संबंधित अधिकारियों को भेजा पत्र, पुराने मामलों का अब तक नहीं हुआ खुलासा, नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं : हिदायतुल्लाह खान
खबर

Jharkhand State Minorities Commission – हजारीबाग, धनबाद और जमशेदपुर की घटनाओं पर अल्पसंख्यक आयोग सख्त,  संबंधित अधिकारियों को भेजा पत्र, पुराने मामलों का अब तक नहीं हुआ खुलासा, नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं : हिदायतुल्लाह खान

June 3, 2026
Jharkhand union minister met chaibasa bjp district president: सड़क दुर्घटना में घायल चाईबासा भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू का हाल जानने टीएमएच पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना
खबर

Jharkhand union minister met chaibasa bjp district president: सड़क दुर्घटना में घायल चाईबासा भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू का हाल जानने टीएमएच पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

June 3, 2026
Jamshedpur skill center- बागुनहातु स्किल सेंटर में उत्पादन व प्रशिक्षण केंद्र में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा
खबर

Jamshedpur skill center- बागुनहातु स्किल सेंटर में उत्पादन व प्रशिक्षण केंद्र में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

June 3, 2026
Next Post
Jamshedpur-Crime-Diary : Olidih : उलीडीह में मारपीट कर चेन छिनतई का मामला दर्ज, Jugsalai : जुगसलाई में दो पक्षों में मारपीट, Parsudih : जेल के अंदर से पत्नी को दे रहा धमकी

Jamshedpur-Crime-Diary : Olidih : उलीडीह में मारपीट कर चेन छिनतई का मामला दर्ज, Jugsalai : जुगसलाई में दो पक्षों में मारपीट, Parsudih : जेल के अंदर से पत्नी को दे रहा धमकी

jamshedpur- rural- पद्मश्री जमुना टुडू ने जंगल संरक्षण कर बनायी अपनी पहचान, कहा- जंगल संरक्षण से ही जीवन सुरक्षित

jamshedpur-crime- सीतारामडेरा में 22 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार, पुलिस कर रही है पुछताछ

jamshedpur-crime- सीतारामडेरा में 22 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार, पुलिस कर रही है पुछताछ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन की वार्ता के दौरान उभरा गतिरोध, टाटा वर्कर्स यूनियन ने बुलायी कमेटी मीटिंग

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मीटिंग में वेज रिवीजन के मुद्दे पर हंगामा, कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष को घेरा, अध्यक्ष ने कहा – बेहतर वेज रिवीजन होगा, देर है, पर दुरुस्त समझौता करने की कोशिश होगी, देखिये किसने क्या सवाल उठाया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन का कमेटी मीटिंग शुक्रवार को, कमेटी मेंबरों ने टॉप थ्री के खिलाफ खोला मोर्चा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Thursday 4th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 4 जून 2026

Jharkhand State Minorities Commission – हजारीबाग, धनबाद और जमशेदपुर की घटनाओं पर अल्पसंख्यक आयोग सख्त,  संबंधित अधिकारियों को भेजा पत्र, पुराने मामलों का अब तक नहीं हुआ खुलासा, नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं : हिदायतुल्लाह खान

Jharkhand union minister met chaibasa bjp district president: सड़क दुर्घटना में घायल चाईबासा भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू का हाल जानने टीएमएच पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

Jamshedpur skill center- बागुनहातु स्किल सेंटर में उत्पादन व प्रशिक्षण केंद्र में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

Jamshedpur school – बर्मामाइंस के बीपीएम प्लस टू हाई स्कूल में करियर जागरूकता व प्लेसमेंट ड्राइव, 15 विद्यार्थियों का चयन

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jharkhand State Minorities Commission – हजारीबाग, धनबाद और जमशेदपुर की घटनाओं पर अल्पसंख्यक आयोग सख्त,  संबंधित अधिकारियों को भेजा पत्र, पुराने मामलों का अब तक नहीं हुआ खुलासा, नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं : हिदायतुल्लाह खान

Jharkhand union minister met chaibasa bjp district president: सड़क दुर्घटना में घायल चाईबासा भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू का हाल जानने टीएमएच पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

Jamshedpur skill center- बागुनहातु स्किल सेंटर में उत्पादन व प्रशिक्षण केंद्र में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

Jamshedpur school – बर्मामाइंस के बीपीएम प्लस टू हाई स्कूल में करियर जागरूकता व प्लेसमेंट ड्राइव, 15 विद्यार्थियों का चयन

Jamshedpur cleanliness drive – सोनारी दोमुहानी घाट पर चलाया गया स्वच्छता अभियान, पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने की अपील

Jharkhand industrial development – मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उद्योग विभाग की योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की, औद्योगिक विकास को गति देने के दिए निर्देश

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News