घाटशिला : घाटशिला अंतर्गत संत नन्दलाल स्मृति विद्या मंदिर में गुरुवार को जिला पार्षद सदस्य कर्ण सिंह ने विद्यालय के नये प्राइमरी विंग प्रार्थना सभा मंच का उद्घाटन किया. उन्होंने विद्यालय में हो रही कई प्रकार की गतिविधियों की सराहना की तथा विद्यालय के इस कार्यक्रम से जुड़ने पर विशेष रूप से विद्यालय परिवार का आभार प्रकट किया. इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया. तत्पश्चात प्राइमरी विंग की प्रभारी सुजाता वर्मा ने इस अनुष्ठान में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत किया. इसके बाद विद्यालय की छात्र- छात्राओं के द्वारा गणेश वंदना एवं गुरु वंदना गीत प्रस्तुत किया गया. (नीचे भी पढ़े)

इस कार्यक्रम में छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण पर एक शिक्षाप्रद नाटक प्रस्तुत किया. इस सत्र का मंच संचालन कक्षा चतुर्थ’अ’ की जसलीन कौर एवं कक्षा चतुर्थ ‘ब’ के हिमांशु मंडल के द्वारा किया गया. इस मौके पर विद्यालय के संयुक्त सचिव एसके देवड़ा, प्रशासिका शोभा गनेरीवाल, विद्यालय प्रबंधक डॉक्टर प्रसेनजीत कर्मकार, प्राचार्या नीलकमल सिन्हा एवं एस.एम.सी. सदस्य निर्मल झुनझुनवाला उपस्थित थे. संयुक्त सचिव शिवकुमार देवड़ा ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की एवं प्रधानाचार्या नीलकमल सिन्हा ने शिक्षकों से अनुरोध किया कि सभी बच्चों को इस मंच पर आने का अवसर मिले जिससे वे अपने अंदर छिपे हुए प्रतिभा को आगे दिखाने का प्रयास कर सके.(नीचे भी पढ़े)
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सौमिता सनातनी, नीलिमा सरकार, मौमिता मदीना, विश्वनाथ दत्ता, शैला परवीन, गीता पात्र, सुजाता दास, श्रावणी आदित्य, नेहा मजूमदार, विद्युत बरण चंद्र, एस .एन मुखर्जी एवं सोमनाथ दे ने अहम भूमिका निभाई. अंत में सह प्रभारी सोमा दत्ता ने इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी को धन्यवाद दिया एवं राष्ट्रगान के द्वारा कार्यक्रम का समापन किया गया.











