जादूगोड़ा: यूसिल की जादूगोड़ा परचेज विभाग के एचओडी एसके बर्मन तबादले के बाद से बीते दो महीने से कुंडली मार कर बैठे हुए थे. इधर यूसिल के तकनीकी निर्देशक मनोज कुमार द्वारा उन्हें कार्यमुक्त आदेश जारी होने के बाद यूसिल के वरीय अधिकारियों ने राहत की सास ली है. माना जा रहा है उनका कार्यमुक्त होने के बाद यूसिल में चल रही ड्रामेबाजी पर विराम लग जाएगा. एसके बर्मन, जिन्हें दो माह पूर्व यूसील तुमलापल्ली स्थानांतरित किया गया था, जिन्हें सोमवार 11 अगस्त को औपचारिक रूप से रिलीज कर दिए गए. एसके बर्मन को उनके नए पदस्थापन स्थल के लिए रवानगी का आदेश लागू कर दिया गया. भारत सरकार की सार्वजनिक उपक्रम में राष्ट्रहित सर्वोपरि होता है.











