जमशेदपुर : जमशेदपुर के बोड़ाम थाना अंतर्गत सतनाला रोड में बोड़तल के समीप बुधवार को चलती कार में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते सड़क पर अफरा-तफरी मच गयी. बताया जा रहा है कि कार बोड़ाम से जमशेदपुर की ओर जा रही थी. (नीचे भी पढ़ें और वीडियो देखें)
उसी दौरान अचानक कार में आग लग गयी, जिससे कार धू-धू कर जलने लगी. गनीमत रही कि चालक जान बचा कर निकलने में कामयाब रहा, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था. घटना की सूचना मिलते ही बोड़ाम पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग बुझाने में जुट गई.



