जमशेदपुर: टाटा मोटर्स के पूर्व प्रशासनिक प्रमुख एवं पूर्व निजी सहायक (पर्सनल असिस्टेंट) तथा एआईडब्ल्यूसी महिला समिति के महाप्रबंधक (प्रशासन) रमण आचार्य का रविवार, 1 नवंबर 2026 को प्रातः 8:30 बजे टाटा मुख्य अस्पताल में निधन हो गया. वे पिछले 20 दिनों से अस्पताल के क्रिटिकल केयर यूनिट में उपचाराधीन थे.(नीचे भी पढ़े)
उनके निधन की खबर से उनके सहकर्मियों, परिचितों एवं शुभचिंतकों में शोक व्याप्त है.उनकी अंतिम यात्रा सोमवार, 2 नवंबर को दोपहर 12 बजे उनके निवास स्थान, रोड नंबर 11, एल 4/4 टेल्को कॉलोनी से निकाली जाएगी. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक-संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें.












