चाकुलिया: चाकुलिया स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पार्टी कार्यालय में रविवार को बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्वांचल के कुमारडुबी पंचायत की दरखुली गांव के भाजपा कार्यकर्ताओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की.झामुमो नेता हिमांशु सोम एवं आशीष महापात्र के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता पार्टी में शामिल हुए. इस अवसर पर विधायक समीर मोहंती ने नए सदस्यों को माला पहनाकर झामुमो परिवार में स्वागत किया. झामुमो की सदस्यता ग्रहण करने वालों में तापस साव, संजय नायेक, सनत नायेक, मिलु साव, दीपेन्दु साव, शंशाक मुंडा, बिदेश बेरा, कृष्णा दंडपाट, मधु नायेक, तरुण खामराई, हरिप्रसाद नायेक समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल थे. (नीचे भी पढ़े)
मौके पर विधायक समीर मोहंती ने कहा की पार्टी में सभी सदस्यों को उचित स्थान और सम्मान मिलेगा. पार्टी एक परिवार है और हर कार्यकर्ता परिवार के सदस्य है. उन्होंने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन के विकास कार्यो से प्रभावित होकर लगातार अन्य दलों के कार्यकर्ता पार्टी में शामिल हो रहें हैं ,इससे क्षेत्र में संगठन मजबूत हो रहा है. सभी नये सदस्यों ने कहा कि वे सीएम और विधायक समीर मोहंती के विकास कार्यों से प्रभावित होकर झामुमो में शामिल हुए हैं. कहा की वे सभी पार्टी के नेताओं के साथ कंधा से कंधा मिलाकर क्षेत्र में संगठन का काम करेंगे.












