
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची स्थित बसंत टॉकीज के पास के बजरंग बलि के मुद्दे को लेकर महत्वपूर्ण बैठक भाजमो के स्थानीय कार्यालय में समिति के सदस्यो, साकची के व्यवसायी एवं प्रमुख समाजसेवियों के साथ आयोजित की गई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र के विधायक सरयू राय उपस्थित हुए. बैठक में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष जोगिंद्र सिंह जोगी ने मंदिर निर्माण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की. श्री जोगी ने सरयू राय को मंदिर समिति द्वारा मंदिर जीर्णोद्धार के लिए अभी तक किए सभी प्रयासों एवं कार्यों से अवगत कराया. विधायक सरयू राय ने कहा कि कालीमाटी रोड स्थित हनुमान मंदिर के निर्माण के लिए साकची के स्थानीय व्यापारियों ने पहल की, जो सराहनीय है, किंतु मंदिर का उपयोग धार्मिक कार्यो के लिए ही होना चाहिए, मंदिर का निर्माण कुशल भवन निर्माण अभियंता के परामर्श के अनुसार किया जाना चाहिए. मंदिर में हनुमान की प्रतिमा भी जानकार पुरोहित की सलाह के बाद ही अधिष्ठापन किया जाना चाहिए. मंदिर में आस-पास के लोगों की सुविधा के अनुकूल वातावरण बनाना निश्चित होना चाहिए. (नीचे पूरी खबर देखें)

मंदिर की आड़ में किसी को भी अनैतिक कार्य करने की अनुमति प्राप्त नहीं होनी चाहिए. मंदिर समिति के सभी सदस्यों ने आपसी समन्वय स्थापित कर मंदिर को सुचारू रूप से चलाए और मंदिर की देखरेख एवं अन्य व्यवस्था संभालें. मंदिर में आए चढ़ावे से गरीब तबके के लोगों की मदद की जानी चाहिए. मंदिर साकची बाजार से जुड़े लोगों के लिए आध्यात्म का केंद्र होना चाहिए, जहां सभी धर्म, मजहब और आस्था के लोग मंदिर में पूजा अर्चना करने की स्वतंत्रता होनी चाहिए. स्थानीय व्यापारियों ने विधायक सरयू राय के विचारों का स्वागत किया और उनके सभी शर्तों को स्वीकार करते हुए उन्हें मंदिर के मुख्य संरक्षक बनने का प्रस्ताव रखा जिस पर विधायक ने अपनी सहमति दी. इस बैठक में मुख्य रूप मंदिर समिति के राजू मारवाह, बिनोद पांडेय, वरूण सिंह, साकची रिटेल मर्चेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष हरविंदर सिंह मंटू, मारवाड़ी सम्मेलन साकची के उपाध्यक्ष सांवरमल अग्रवाल, मनोज खन्ना, गुरदीप सिंह पप्पू, शशांक वाजपेयी, पशुपति नाथ पांडेय, महेंद्र सिंह, रमेश कुमार अग्रवाल, किशोरी लाल, जसपाल सिंह, अमित सिंह, दिलीप कैवर्ट, रंजीत सिंह, मुकुंद प्रसाद, सन्नी सिंह, वरूण सिंह, बलबीर सिंह, बाबू महतो, कुलदीप सिंह, अनुज, गणेश गुप्ता, जसवंत सिंह, गणेश राव, सन्नी सिंह सहित अन्य उपस्थित थे.





