
जमशेदपुर : राज्य सरकार द्वारा घोषित स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह (लॉकडाउन) का शहर के विभिन्न बाजारों में खासा असर देखने को नहीं मिल रहा है. यह हाल है साकची बाजार का जहां आम दिनों की तरह ही गुरुवार को भी खरीदारों की भीड़ देखने को मिली. हालांकि शादी-विवाह (लगन) का सीजन होने की वजह से भी बाजार में लोग आ रहे हैं. आज भी शादी-विवाह को लेकर ही अधिकांश लोगों को खरीदारी करते देखा गया. लोगों ने शादी-विवाह से जुड़े सामानों की खरीदारी की. इस दौरान लोग मास्क लगाये जरूर नजन आये, लेकिन सामाजिक दूरी की जमकर धज्जियां उड़ीं. सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर लोगों में थोड़ी भी गंभीरता नजर नहीं आयी. न ही स्थानीय प्रशासन इसे लेकर यहां मुस्तैद नजर आया.






