
जमशेदपुर : शुक्रवार को सनातन उत्सव समिति ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मकर सक्रांति और टुसू पर्व के पूर्व संध्या पर गरीब वृद्ध महिलाओं और बुजुर्गों के बीच साड़ी, धोती बांटा. वही बच्चों के बीच चाकलेट और मिठाईयां बाटी गई.
इस अवसर पर सनातन उत्सव समिति के संस्थापक चिंटू सिंह में बताया कि शहर में ऐसे भी घर है जिन्हें दो वक्त की रोटी उपलब्ध नही है उनके बीच उनके लिये रोटी का टुकड़ा सौपने का कार्य सनातन उत्सव समिति करेगी. जिनके घर में त्यौहार में साड़ी और धोती से वंचित रहते है उनके चेहरे की मुस्कान बनने का बीणा सनातन उत्सव समिति ने उठाया है, हर बच्चे स्कूल जाए उनकी शिक्षा व्यवस्था में कोई परेशानी नही हो, किसी भी बच्चे की स्कूली पढ़ाई में कोई बाधा उतपन्न नही हो इसके लिये भी सनातन उत्सव समिति दृढ़ संकल्पित है. साड़ी धोती वितरण में मुख्य रूप से उपस्थित अप्पू तिवारी ने कहा कि सनातन उत्सव समिति के उधेश्य अखण्ड भारत में कोई भी पर्व त्यौहार पर किसी भी चेहरे की खुशियां नही छीन पाए इसके लिये पहला कदम और पहल सराहनीय रहा है और आने वाले समय मे सनातन उत्सव समिति समाजिक संघठनों और राजनीतिक दलों के बीच सेवा सहायता के लिये एक मिशाल बन कर उभरेगी और उससे लोगो को सीखने की जरूरत है ताकि हर मां के आंचल का प्यार सबको मिलता रहे. कार्यक्रम में मुख्य रूप से अंकेश भुइयां, राहुल दुर्गे, कुलदीप सिंह, ललित राव, मनीष प्रसाद, पण्डित वर्मा, राजा कुमार, विकास महानन्द, संजय सोना, अभय प्रताप, सन्तोष सिंह, अमृत सिंह, सुभम सुमित झा, समेत अन्य मौजूद रहे.












