जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को रिक्रिएशन क्लब के हॉल में मंच द्वारा आयोजित संगीत चौपाल के अंतर्गत “सावन में गीतों की फुहार” कार्यक्रम हुआ, जिसमें शहर के प्रबुद्ध ऐसे कलाकारों ने प्रस्तुति दी, जिन्होंने संगीत की शिक्षा ग्रहण नहीं की है, उन्होंने भी ट्रैक पर गीत गाने का अभ्यास कर मंच पर बहुत ही खूबसूरत प्रस्तुति दे रहे हैं. वैसे ही कलाकारों का हौसला मंच के द्वारा संगीत चौपाल में बढ़ाया गया. मंच संस्था की संस्थापक सह अध्यक्ष अनीता सिंह, नाट्य चौपाल के महासचिव कृष्णा सिन्हा, साहित्य चौपाल के सचिव विनोद कुमार, सचिव निवेदिता श्रीवास्तव, सचिव (संगीत चौपाल) श्याम नारायण के साथ गायक गण एसपी सिन्हा, चरणजीत शर्मा, तरुण कुमार चौधरी, अरिंदम बोस, नीलांबर चौधरी, जितेंद्र कुमार, श्याम नारायण, बिभा जायसवाल, बलविंदर सिंह, अनिता निधि, मिनी, नवा कुमार बोस, लालन शर्मा, सूरज कुमार रे, गोपाल रजक, सुशांत हाजरा, अनिता रक्षित, राजेंद्र साह राज उपस्थित रहे.














