
जमशेदपुर : स्वच्छता पुकारे की ओर से 125वां नदी सफाई अभियान दोमुहानी घाट पर चलाया गया। प्रत्येक वर्ष की भांति दुर्गा पूजा से लेकर कार्तिक पूर्णिमा तक नदी तट पर विसर्जन एवं विभिन्न प्रकार के अनुष्ठानों के कारण नदी तट पूजन एवं विसर्जन सामग्री से पटा रहता है। दीपावली अभी बीता है और छठ महापर्व कल से शुरू हो रहा है। इसको ध्यान में रख कर हर वर्ष सफाई का विशेष अभियान चलया जाता है। परंतु इस बार पूर्व की अपेक्षा गंदगी की मात्रा थोड़ी कम थी। परंतु टीम ने उसी सजगता एवं तत्परता से घाटों की सफाई की ताकि, छठ व्रतियों को और बेहतर घाट मिल सके। इसके साथ ही टीम ने वहीं लोगों से संवाद भी किया उन्हें जागरूक किया और नदियों को गंदा न करें। इस अभियान में गौरव आनंद के नेतृत्व में 20 श्रमदानियों ने योगदान किया। साथ ही दिशा फाउंडेशन के सदस्यों ने भी इसमें सहभागिता निभाई।












