
जमशेदपुर : नयी दिल्ली में नयी सरकार बनने वाली है. नयी दिल्ली में भी जमशेदपुर पूर्वी में मुख्यमंत्री रघुवर दास को चुनाव हराने वाले सरयू राय का डिमांड काफी तेज है. जमशेदपुर पूर्वी के विधायक और पूर्व मंत्री सरयू राय रविवार को दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं. वहाँ वे रविवार को दोपहर 1 बजे नयी दिल्ली के चाणक्यपुरी दिल्ली में पीएसओआई क्लब द्वारा आयोजित चुड़ा दही भोज कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस कार्यक्रम की मेजबानी झारखंड, बिहार तथा उत्तर प्रदेश के पत्रकारों द्वारा की जा रही है. इसके बाद सरयू राय, जल पुरुष के नाम से प्रसिद्ध राजेन्द्र सिंह के आमंत्रण पर 15 जनवरी को जयपुर में गंगा सत्याग्रह पर आयोजित एक गोष्ठी में शामिल होंगे. विदित हो कि जल पुरुष राजेन्द्र सिंह द्वारा विगत 5 व 6 जनवरी को गंगा सत्याग्रह के समर्थन में भारत के साध्वी पद्मावती के आमरण स्थल हरिद्वार मातृसदन में इकट्ठा हुए थे. इस दिन सत्याग्रह को शाश्वत रखने की रणनीति बनाने हेतु कार्यक्रम आयोजित था. इसके तहत पूरे देश में गंगा की अविरलता और सनातनता बनाए रखने के लिए लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से देश के विभिन्न राज्यों के लोग इकट्ठा होकर ‘अविरल गंगा सत्याग्रह’ का आयोजन किया गया था. श्री राय पुनः जमशेदपुर 19 जनवरी को आयेंगे तथा जमशेदपुर के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे.














