
जमशेदपुर : सवर्ण महासंघ फाउंडेशन के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डीडी त्रिपाठी ने बुधवार को उपायुक्त सूरज कुमार से मिलकर बिहार के सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के नाम ज्ञापन सौंपा है और मांग की है कि जल्द से जल्द बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह हम पार्टी के मुखिया जीतन राम मांझी को गिरफ्तार किया जाए. उन्होंने कहा है कि समाज का सबसे प्रबुद्ध वर्ग ब्राहणों को टारगेट किया गया है. यह एक सोचा समझा राजनीति है जो समाज में विद्वेष पैदा कर रहा है. इसके तहत उन्हें भारतीय दंड संहिता के अनुसार 153ए (धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास, भाषा आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देना और सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रतिकूल कार्य करना), 153 बी (राष्ट्रीय एकता की अखंडता को तोड़ने के लिए कार्य करना) के तहत मामला बनता हैं. उनकी मांग है कि ब्राह्मणों के खिलाफ की गई अभद्र और अश्लील टिप्पणी के खिलाफ बिहार सरकार को केस दर्ज कर जीतन राम मांझी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. इससे कानून का शासन के प्रति देश के लोगों में विश्वास बना रहें. इस दौरान त्रिपाठी के साथ पूरोहित्य समाज के अध्यक्ष विपिन कुमार झा सहित अन्य लोग शामिल थे.




