जमशेदपुर : एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन की जमशेदपुर इकाई की ओर से बुधवार को एनएच-33 स्थित एक रिसोर्ट में दो साल के बाद पुनर्मिलन समारोह सह वनभोजन का आयोजन किया गया। इस आयोजन में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां से परिवार के साथ 65 से अधिक पेंशनभोगी शामिल हुए। सबों ने एक दूसरे से मिल कर पुराने दिनों को याद किया. साथ ही खेल, सहभोज का आनंद लिया. इस आयोजन में एसोसिएशन के अध्यक्ष टीएस कलसी, सचिव चमक सेनगुप्ता, शुब्रल रॉय, प्रोबीर दत्ता, महेंद्र महतो, अशोक रजक व अन्य की सराहनीय भूमिका रही।











