
जमशेदपुर: 6 दिसंबर, शनिवार को एसएस एकेडमी बालीगुमा में वार्षिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. इस प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि परमाणु खनिज एवं अन्वेषण अनुसन्धान निदेशालय, भारत सरकार के क्षेत्रीय निदेशक, सुजीत कुमार दास के द्वारा किया गया.विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यालय के अध्यक्ष मथुरा सिंह, उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता सिंह, वैज्ञानिक प्रदीप घोष, सचिव प्रिंस सिंह, कोषाध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह, ट्रस्टी सत्यम सिंह आदि उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़े)

सम्मानित अतिथि के रूप में श्रीमती निधि श्रीवास्तव, प्राचार्य विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल, श्रीमती दिव्या तन्ना, प्रचार्य सुमोना दत्त मेमोरियल स्कूल,श्रीमती सुजाता महापात्र, प्राचार्य बीएस पब्लिक स्कूल सीनी से उपस्थित थे. बच्चों ने बहुत ही लगन, परिश्रम और जिज्ञासा से विभिन्न विषयों के 125 मॉडल को प्रस्तुत किया था. कक्षा नर्सरी से कक्षा नर्सरी से 11वीं तक के बच्चों ने इसमें भाग लिया था. प्राचार्य डॉ लता मानकर के निर्देशानुसार में तथा शिक्षिका पायल सरकार और अलीक दास के इंचार्ज में तथा सभी शिक्षिकाओं के सहयोग से इस प्रदर्शनी का सफलता पूर्ण आयोजन हो सका.



