
जमशेदपुर: जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत एसएनपी एरिया स्थित एक पार्लर में सेक्स रैकेट संचालित हो रहा था. इलाके के लोग इससे परेशान थे. उन्होंने इसकी शिकायत सिटी एसपी से कर दी. इधर सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट के नेतृत्व में साकची पुलिस ने सोमवार देर रात पार्लर में छापेमारी कर दी. छापेमारी होता देख पार्लर के अंदर हड़कंप मच गया. हालांकि कुछ लोग मौके से भागने में सफल हो गए फिर भी पुलिस ने पार्लर से तीन महिला और तीन पुरुष को हिरासत में लिया है. इधर पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है. पुलिस ने मंगलवार को मेडिकल करवाने के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इसमें पार्लर को संचालिका भी शामिल है. गिरफ्तार किए गए युवकों में गम्हारिया निवासी अशोक पात्रो, छायानगर निवासी उमेश चालक और पशुपति दास शामिल है जबकि महिलाओं में टेल्को निवासी संचालिका, बर्मामाइंस निवासी एक महिला और बिष्टुपुर के पॉश इलाके की एक युवती शामिल है.
बड़े पार्लर में भी संचालित हो रहा सेक्स रैकेट का धंधा
साकची पुलिस की निगाहें पहले साकची बाज़ार के टीना शेड पर थी. पुलिस अक्सर टीना शेड में छापेमारी करती थी जहां से पुलिस को देह व्यापार करते हुए महिलाएं मिलती थी. इस तरह किसी बड़े पार्लर में देह व्यापार का धंधे की बात सामने आने से इलाके के लोग भी सकते में है.
पार्लर के संचालिका पर पूर्व में लगा चुका है धोखाधड़ी का आरोप
जिस पार्लर में छापेमारी कर पुलिस ने देह व्यापार का खुलासा किया है उस पार्लर की संचालिका पर पूर्व में उसके कर्मचारियों ने वेतन नहीं देने का आरोप भी लगाया था. उस वक्त किसी तरह मामले को शांत करवा दिया गया था. कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया था की पार्लर की आड़ में देह व्यापार का धंधा संचालित होता है.




