
जमशेदपुर : जमशेदपुर में शहीद स्माकर समिति का एक प्रतिनिधमंडल शनिवार को साकची थाना पहुंचे है. वहीं उन्होंने भाजपा नेताओं द्वारा मिट्टी चोरी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज करवाया है. वहीं उन्होंने एक कॉपी अपने पास रखी है और कहां है कि यह जांच का विषय है और इसकी कॉपी एसीडीओ को भी सौंपेंगे ताकि इस पर जांच हो सके. उन्होंने बताया कि बिरसा मुंडा उद्यान का निर्माण टाटा स्टील और शहीद स्मारक समिति के आपसी समझौती से किया गया है. इसका विरोध शुरू से भाजपाइयों द्वारा किया गया है. वहीं शहीद बिरसा मुंडा का अपमान हुआ है. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं उन्होंने बताया कि अमृत महोत्सव के नाम पर 13 अगस्त को मिट्टी संग्रह के दौरान बिना “शहीद स्मारक समिति” के आदेश के बिना आदेश के ही आरएसएस संस्कृति के तहत एक राजनीतिक पंरपरा को निभाते हुए पूजा पाठ किया गया तथा मिट्टी की चोरी भी की गयी. यह उनके धर्म के खिलाफ है. इससे उन्हें ठेस पहुंचा है. इस गलत कार्य को करने में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, विधुत वरण महतो, जिलाध्यक्ष गुंजन यादव तथा अन्य लगभग 50 लोगों का हाथ है. इस मामले में भाजपाइयों पर झारखंडी पंरपरा तथा संस्कृति को ठेस पहुंचाने तथा बिरसा मुंडा मूर्ति स्थल से मिट्टी चोरी करने के आरोप में कानूनी कारवाई करने की मांग की गयी है.



