जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के रिंग रोड के पास एक साइकिल सवार सुधीर रजक को ऑटो चालक ठोकर मारकर फरार हो गया. घटना दोपहर की है. सुधीर रजक सिक्योरिटी गार्ड का काम करते है. रामनगर से अपने घर सोनारी ग्वाला बस्ती जा रहे थे. घटना की सूचना मिलते ही पीसीआर वैन वहां पहुंची और घायल को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी स्थिति गंभीर है. (नीचे भी पढ़ें)

घटना की सूचना परिवार वालों को दे दिया गया है. स्थानिय लोगों ने बताया कि सुधीर रजक सिक्योरिटी गार्ड का काम कर रामनगर से अपने घर ग्वाला बस्ती लौट रहा था. वह काम से घर लौट रहे थे. तभी यह हादसा हुआ, जहां ऑटो चालक ने साइकिल सवार को ठोकर मारकर फरार हो गया.




